
उत्तरकाशी व देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन और भाजपा संगठन की तैयारी शुरू हो गई है हालांकि अभी गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है लेकिन गृह मंत्री के दौरे को लेकर लेकर कहीं ना कहीं उत्तराखंड भाजपा अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है गृहमंत्री अमित शाह का 13 अक्टूबर को एक दिवासीय उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है रविवार सुबह देहरादून एयरपोर्ट पहुंचकर अमित शाह सीधे हर्षिल के लिए रवाना होंगे जहां वाइब्रेट विलेज के कार्यक्रमों और वहां चल रही योजनाओं की जानकारी लेने के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बालों के साथ भी भेंट करेंगे इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचेंगे यहां एफ आर आई संस्थान में नए कानून और साइबर क्राइम की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा करेंगे इसके बाद देर शाम अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना होंगे

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
