
उधम सिंह नगर में नशा तस्करो की अब खैर नहीं
अवैध नशा तस्करो के खिलाफ लगातार शिकंजा कसती पुलिस
एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों के तस्करो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,काशीपुर क्षेत्र से अवैध 21 किग्रा गांजा के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरिफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध नशे की रोकथाम व संलिप्त लोगो पर कार्यवाही हेतु चलायें जा रहे अभियान के अन्तर्गत काशीपुर कोतवाली पुलिस ने साक्षी एंक्लेव कॉलोनी कोतवाली काशीपुर से अभियुक्त बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी रमपुरा हाल निवासी साक्षी एंक्लेव कॉलोनी कोतवाली काशीपुर उधम सिंह नगर उम्र 45 वर्ष के कब्जे से 21 kg अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया |अभियुक्त बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी रमपुरा हाल निवासी साक्षी एंक्लेव कॉलोनी कोतवाली काशीपुर से बरामद 21 kg अवैध गांजा के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि उक्त अवैध गांजा को वह रामनगर के शकील नाम के व्यक्ति से लेकर आया है तथा उक्त गांजा को छोटी-छोटी पुडियाएं बनाकर महंगे दामो में नशेड़ियों को बेचता है | उक्त शकील के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है |अभियुक्त बलविंदर उर्फ विरयाम सिंह के विरुद्ध बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर में 376/2024 U/S 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है | अभियुक्त का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
