इलाज करवाने के लिए सरकारी अस्पताल में देना पड़ा धरना

Spread the love

पारिवारिक विवाद के बाद सरकारी अस्पताल पहुंचे घायल पिता-पुत्रों ने भर्ती न करने का आरोप अस्पताल पर लगाते धरने पर बैठ गए। राजनैतिक लोगों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को भर्ती कर लिया गया है।
शनिवार सुबह प्रतापपुर निवासी दो सगे भाइयों के बीच हुए झगडे में एक पक्ष का एक व्यक्ति और उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में पिता-पुत्र सरकारी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे। जहाँ पिता-पुत्र नेअस्पताल कर्मियों पर उन्हें भर्ती ना करने का आरोप लगाया और अस्पताल के बाहर ही लेट कर धरना देना शुरू कर दिया। वही सूचना पर बसपा के नगर अध्यक्ष एमए राहुल और कांग्रेस नेता राशिद फारूखी भी मौक़े पर पहुंच गए और सीएमएस से वार्ता की। जिसके बाद उन पिता-पुत्रों को अस्पताल में भर्ती किया गया। उधर सीएमएस खेमराज ने बताया कि सर्जन डॉक्टर के मौक़े पर न होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं किया गया था। अब दोनो को भर्ती किया कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page