चौकी प्रभारी की दबंगई के खिलाफ सिखों में रोष

Spread the love

आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी की दबंगई की वीडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर दरोगा के निलंबन की मांग को लेकर सिख संगठन के अलावा किसान, व्यापारी और राजनीतिक दल जमकर भड़ास निकाल रहे है वही आज गुरुद्वारा सिख सभा कचनाल गाजी के बैनर तले सिख समाज के लोगो ने क्षेत्रधिकारी अनुषा बडोला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा, इसी दौरान सिख नेता गुरविंदर चंडोक ने कहा की जिस तरीके से दरोगा ने सिख युवक को अमानीय ढंग से पकड़ा जिससे हमारी गरिमा को ठेस पहुंची है जिसको लेकर सिखो मे रोष है वही सिख नेता महेंद्र प्रधान ने कहा की सिख युवक के साथ घटी ये घटना दुर्भाग्य पूर्ण है जिसकी सिख समाज घोर निंदा करता है ज्ञापन देने वालों में गुरताज सिंह भुल्लर जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख, गुरविंदर सिंह चंडोक,महेंद्र प्रधान, मनदीप ढिल्लों,मलकीत सिंह, निरंकार सिंह ,हनी सिंह ,आलमगीर सिंह, भगवत सिंह, गुरविंदर सिंह,बब्बू छीना, बलविंदर सिंह, ,साहव सिंह, गुरबख्श सिंह बग्गा, जोगेंद्र जुगी, दिलेर सिंह, उपकार सिंह, सर्वजीत सिंह, पलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह कोहली आदि तमाम लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page