
काशीपुर में बीते दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल काशीपुर की युवा पत्रकार अनुश्री भारद्वाज और काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के पत्नी मधु सिंह के आकस्मिक निधन के बाद आज एक कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वीओ- आपको बताते चलें कि काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट की पत्नी मधु सिंह का पिछले दिनों बीमारी के चलते देहांत हो गया था तो वही बीते सप्ताह काशीपुर की युवा पत्रकार अनुश्री भारद्वाज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद इलाज के दौरान अनुश्री भारद्वाज की मौत हो गई थी। इसी के चलते आज काशीपुर में नवचेतना भवन में एनएसयूआई के बैनर तले दोनों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें काशीपुर महानगर के कांग्रेसी नेताओं तथा पत्रकारों ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर तथा दोनों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के काशीपुर इकाई के महानगर अध्यक्ष लवप्रीत सिंह छीना ने कहा कि मैंने अनुश्री को फील्ड में काम करते हुए देखा है। वह बहुत ही जुझारू, कर्मठ और निष्पक्ष पत्रकार थी तथा अनुश्री का अचानक चले जाना पत्रकारिता व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। इस दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष लवदीप सिंह, मुक्त सिंह संदीप सहगल मुशर्रफ हुसैन सुरेश शर्मा जंगी और विज्ञान रूद्र राशिफल की त्रिलोक सिंह अधिकारी मंसूर अली श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के काशीपुर इकाई के महानगर अध्यक्ष लवप्रीत सिंह छीना, सिद्धार्थ शर्मा, विकास गुप्ता, सुनील शर्मा, भागीरथ शर्मा, मनीष गौड़, काशीपुर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, मोहम्मद शमी, हिमांशु ठाकुर, अतुल तिवारी मौजूद रहे।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
