उत्तराखंड के रुड़की में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यहां चेन स्नेचिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रुड़की में एक महिला के साथ दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये पूरा मामला घर के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन स्नेचिंग की ये वारदात रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है। जिस महिला के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई, वह बच्चे को स्कूटी पर ट्यूशन से लेकर घर वापस आई थी। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां आए। मौका पाते ही बाइक पर सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन लूटी और वहां से फरार हो गए। ये पूरी घटना घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों को खोज की जा रही है।

प्रधान संपादक – इंडिया टीवी टाइम्स
कार्यालय- काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड
संपर्क – +91 78952 90305
