अग्निवीरों के हित में आरक्षण की घोषणा कर धामी ने बढाया उत्तराखंड का सम्मान:दीपक बाली

Spread the love

काशीपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवभूमि में भी अग्नि वीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की घोषणा का भाजपा नेता दीपक बाली ने जोरदार स्वागत किया है और कहा है कि उत्तराखंड एक सैनिक प्रदेश है ,श्री धामी ने यह घोषणा कर न सिर्फ उत्तराखंड के युवा सैनिकों का उत्साह बढ़ाया है अपितु सैनिक प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड का सम्मान भी बढाया है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने अग्नि वीरों को सरकारी सेवाओं में 10% आरक्षण देने की घोषणा की थी। उसके बाद उत्तराखंड में भी इस मांग को लेकर जैसे ही हलचल शुरू हुई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अग्नि वीर युवाओं के भावी भविष्य को देखते हुए तनिक भी देर नहीं लगाई और उन्होंने भी उत्तराखंड में सरकारी सेवाओं में अग्नि वीरों को आरक्षण देने की घोषणा कर दी। साथ ही श्री धामी ने आदेश दिया है कि इस संबंध में कार्य योजना बनाई जाए और जरूरी हुआ तो हम अग्नि वीरों के हित में उन्हें रोजगार देने हेतु एक्ट भी बनाएंगे। भाजपा नेता दीपक बाली ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री धामी की इस घोषणा से प्रदेश के युवाओं में खुशी की एक लहर दौड़ गई है और जिन परिवारों के युवा अग्नि वीर योजना के तहत सेना में है या फिर सेना में जाने की तैयारी कर रहे है उन परिवारों में भी बेहद खुशी का माहौल है जिनमें प्रदेश के युवा हृदय सम्राट और सैनिक पुत्र मुख्यमंत्री श्री धामी और उनकी सरकार के प्रति काफी उत्साह और विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page