केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा,मलबे में दबे तीन यात्री मौके पर मौत,

Spread the love

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए है उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह भंडारी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

उक्त सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन हेतु जा रहे थे व अचानक चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आने पर यह हादसा हो गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया।

03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी,जिनके शवों को SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page