पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज,काशीपुर की लापता किशोरी हरिद्वार से बरामद,आरोपी गिरफ्तार… जाने पूरा मामला

Spread the love


काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही घटना में संलिप्त आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 फरवरी 2026 को काशीपुर निवासी एक महिला ने कोतवाली काशीपुर में लिखित तहरीर दी कि उसकी लगभग 14 वर्षीय पुत्री दिनांक 20 फरवरी 2026 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली काशीपुर में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की। टीम ने सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी शिवनाथ व्यापारी उर्फ भोले पुत्र स्वर्गीय दिलीप व्यापारी निवासी ग्राम चंदिया जरा, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत (उम्र लगभग 21 वर्ष) नाबालिग को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में धारा 137(2)/87 बीएनएस एवं धारा 16/17 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page