पंचायत चुनाव, 12 जिलों में तीन हजार से अधिक आपत्तियां, किस जिले में सबसे अधिक आपत्तियां देखे..

Spread the love

हरिद्वार को छोड़कर अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए आरक्षण प्रस्तावों के अनंतिम प्रकाशन के बाद विभाग को तीन हजार से अधिक आपत्तियां मिली हैं। 17 जून को जिलाधिकारी इनका निपटारा करेंगे। इसके बाद 18 जून को आरक्षण प्रस्तावों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। आपको बता दे पंचायतों में सबसे अधिक ऊधमसिंह नगर जिले में करीब 800 से अधिक आपत्तियां मिली हैं। जबकि देहरादून में 302, अल्मोड़ा में 294, पिथौरागढ़ में 277, चंपावत में 337, पौड़ी में 354, चमोली में 213, रुद्रप्रयाग में 90, उत्तरकाशी में 383 और टिहरी जिले में करीब 297 आपत्तियां आई हैं। पंचायत सचिव चन्द्रेश कुमार ने बताया 19 जून को आरक्षण की अंतिम सूची जारी करके शासन को प्रस्तुत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page