चैती मैदान में मामूली विवाद के चलते तमंचे से हवाई फायर करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

बीते दिन आईटीआई थाना पुलिस को दूरभाष से सूचना मिली कि चैती मैदान स्थित पाखड के पेड़ के पास कुछ युवकों का आपस में विवाद हो रहा है जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची सभी युवक वहां से भाग गए मौके पर मौजूद लोगों व कालर से पूछताछ की गई तो पता चला कि कुछ युवक यहां पर आपस में विवाद कर रहे थे उसमें से एक युवक ने तमंचे से हवाई फायर भी किया था। पुलिस द्वारा मौके पर सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करने और लोगों से पूछताछ करने पर पाया कि जिस युवक द्वारा हवाई फायर किया गया था उसकी पहचान गुरमीत सिंह निवासी निंदपुर मुरादाबाद के रूप मे हुई वही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर PGM काँलोनी के पास खोखरा मन्दिर मोड पर चैकिंग के दौरान वाहन मोटरसाइकिल साईकिल हीरो डिलक्स रजिस्ट्रेशन नंबर- UK18F1749 सहित अभियुक्त गुरमीत सिंह उर्फ गित्ता पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम निन्दपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया व जिसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि आज दिन में वह अपने साथियों के साथ चैती मैदान में गया था वहां किसी बात को लेकर हमारा आपस में विवाद हो गया तो मैंने अपने पास रखे इसी तमंचे से हवाई फायर किया था, तभी वहां पर पुलिस आ गई तो हम लोग सभी लोग मौके से भाग गए थे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page